{"_id":"5cdc3b92bdec2207863ab131","slug":"171557937042-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीपपुर में जब्त 35 घनमीटर उपखनिज गायब, राजस्व विभाग ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीपपुर में जब्त 35 घनमीटर उपखनिज गायब, राजस्व विभाग ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को भाबर क्षेत्र में उपखनिज के भंडारणों की जांच की। इस दौरान गत 11 मई को जब्त किया गया 35 घनमीटर अवैध भंडारण गायब मिला। मामले में आरोपी कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति उपजिलाधिकारी से की गई है।
नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भाबर क्षेत्र में पंछी इंटरप्राइजेज मोटाढांक, रिकॉम इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड दिलीपपुर, संदीप बिष्ट जीवानंदपुर और स्वास्तिक इंटर प्राइजेज बलभद्रपुर के उपखनिज भंडारणों की जांच की। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। राजस्व निरीक्षक चित्र सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर गत 11 मई को प्रशासन की टीम ने दलीपपुर में 35 घनमीटर अवैध भंडारण को जब्त किया था जो बुधवार को गायब मिला। नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। रिपोर्ट में आरोपी खनन कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।