{"_id":"5bafb6b5867a5570e55b1c93","slug":"171538242229-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीडांडा बीडीसी में उठे बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीडांडा बीडीसी में उठे बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। नैनीडांडा बीडीसी की बैठक में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
शनिवार को ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऊर्जा निगम की शिकायतों का समय पर उचित निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख संजय गौड़ ने क्षेत्र में अनेक जगहों पर बिजली के झूलते तार पेड़ों पर टकराने की शिकायत करते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने लोनिवि के अंतर्गत नैनीडांडा-हल्दूखाल मार्ग पर उगी झाड़ी और गड्ढों की शिकायत की। इसके साथ ही मुजराबैंड-अपोलासेरा मार्ग पर डामरीकरण और नदी पर पुल निर्माण की मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने बरसात में मलबा गिरने से बंद पड़े शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग को यथाशीघ्र वाहनों के लिए खोलने, ग्राम चमाड़ा में पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति किए जाने, ग्राम नलाई मल्ली और पल्ली में पेयजल समस्या का समाधान करने, विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और तत्कालीन व्यवस्था के लिए गेस्ट टीचर्स की पुनर्नियुक्ति करने की मांग की। थानाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देते हुए सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कनिष्ठ उपप्रमुख महेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ललित पटवाल, बीडीओ संतोष जेठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा व थानाध्यक्ष प्रदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।