{"_id":"5b8977cd42c792463c051243","slug":"171535735757-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी, आज होगी अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी, आज होगी अधिसूचना जारी
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम तैयार कर लिया है। एक सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
प्रभारी प्राचार्य डा. प्रेमलता कुमारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने बताया कि एक सितंबर को शाम चार बजे चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। चार और पांच सितंबर को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन कराए जाएंगे। पांच सितंबर को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। शाम तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। शनिवार आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान होगा। इसी दिन सांय तीन बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।