{"_id":"5af0859b4f1c1b360b8b8bb8","slug":"171525712283-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफ्यूजी कालोनी और बिजलीघर मार्ग के नाले से उठ रही दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफ्यूजी कालोनी और बिजलीघर मार्ग के नाले से उठ रही दुर्गंध
Updated Mon, 07 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नागरिक मंच कोटद्वार ने नगर निगम की कार्यशैली और स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाए हैं। मंच के सदस्यों ने सब्जी मंडी, बिजलीघर मार्ग और रिफ्यूजी कालोनी के पास के गंदे नाले की निकासी बंद होने से बीमारी फैलने की आशंका जताई है।
नागरिक मंच के अध्यक्ष विनोद कुकरेती और महासचिव मनीष भट्ट ने बताया कि संगठन की ओर से यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। कहा कि गत अगस्त में कोटद्वार के रिफ्यूजी कालोनी में आई आपदा के बाद भी नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। सब्जी मंडी से बिजलीघर मार्ग पर रिफ्यूजी कालोनी वाली साइड में बना निकासी नाला चोक पड़ा है। कीचड़ और कचरे से उठ रही दुर्गंध से पास के सरकारी प्राथमिक विद्यालय और रिफ्यूजी कालोनी की ओर आने-जाने वाले लोग बेहाल हैं। मंच ने बारिश के मौसम से पहले निकासी नाली की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।