{"_id":"5a919f794f1c1bcb268bbb6b","slug":"171519492985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी उद्यमी श्रम कानूनों का कड़ाई से करें पालन: डा. हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी उद्यमी श्रम कानूनों का कड़ाई से करें पालन: डा. हरक
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के मोटाढांक इंटर कालेज में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्रालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 1500 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाली की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार मेले का शुुुुभारंभ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने श्रमिकों, कर्मचारियों, कंपनियों और सरकार को सामंजस्य बनाकर कार्य करने की बात कही। बताया कि जहां एक ओर सरकार क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है, वहीं उद्यमी भी क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर अपना दायित्व निभाएं। उन्होंने सभी उद्यमियों से श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश सरकार इस प्रयास से उत्तराखंड के पलायन को रोक पाने में कामगार कार्य करेगी। रोजगार मेले में गुजरात, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, इंदौर आदि से करीब 30 कंपनियों ने शिरकत की। इसमें सिंपैक्स फार्मा सिगड्डी, रिलैक्सो, पतंजंलि, शिवा मोटर्स, सत्यम मोटर्स, टाटा मोटर्स, शाकुंबरी और नेक्सा, ग्रेट वाइट ग्लोबल आदि मुख्य रहीं। मेले में करीब 1500 अभर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, निदेशक सेवायोजन विभाग जेएस नगलियाल, सुमन कोटनाला एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ जेआर जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, विनोद रावत, सुधीर बहुगुणा व रश्मि राणा आदि मौजूद रहे।
-फोटो