{"_id":"5a904d0e4f1c1b3c718b6944","slug":"171519406350-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारीखाल बीडीसी में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारीखाल बीडीसी में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के जनप्रतिनिधि
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल की क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क, शिक्षा और पानी के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई, एडीबी, ऊर्जा निगम, जलसंस्थान और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़क गए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख की अनुमति से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
शुक्रवार को द्वारीखाल ब्लाक के सभागार में ब्लाक प्रमुख छोटी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में ग्राम पंचायत संडल की ओर से गांव को सड़क से जोड़ने की बात उठाई गई। ग्राम पंचायत उतिंडा के अनुसूचित जाति के लागों को सड़क का मुआवजा नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष नराजगी जताई। उन्होंने तत्काल लोगों को सड़क का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती और जूनियर हाईस्कूल में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सवाल किए। अमोला में पेयजल किल्लत को देखते हुए हैंडपंप की स्थापना करने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने जयहरीखाल में तहसील की स्थापना करने का प्रस्ताव पास किया।
इस अवसर पर गौरव सुयाल, रेनू उनियाल, जेष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिंह, प्रधान हर्ष मोहन डबराल, प्रेमलाल बडोला, हेमराज सिंह, धमेंद्र जखमोला, सुनीता देवी, प्रियंका बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन बीडीओ रमेश नेगी और एडीओ मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।