फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अपने वार्ड की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाएं पार्षद: मेयर

अपने वार्ड की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाएं पार्षद: मेयर

Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अपने वार्ड की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाएं पार्षद: मेयर
कोटद्वार। नगर निगम की बैठक में मेयर हेमलता नेगी ने नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए पार्षदों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्दपूर्ण ढंग से मिल बैठकर सभी समस्याओं को हल निकाला जाएगा। उन्होंने पार्षदों को सफाई व्यवस्था को लेकर हो हल्ला करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्षद सीधे अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में नगर निगम की समस्याओं के निस्तारण के लिए आपसी विचार मंथन किया गया। मेयर हेमलता नेेगी ने पार्षदों से नगर निगम के समग्र विकास में मिल-जुलकर संघर्ष करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर वासियों ने उन्हें और समस्त पार्षदों को चुनकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने के लिए नगर निगम के बोर्ड में भेजा है। उन्होंने पार्षदों से सौहार्दपूर्ण ढंग से अपनी बातों को सदन में रखने और समस्याओं का समाधान करवाने की सलाह दी। पार्षद अपने क्षेत्र की समस्या को सीधे ही नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त अथवा सेनेटरी इंस्पेक्टर से कहकर समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद विपिन डोबरियाल, सुभाष पांडे, सुखपाल शाह, नईम अहमद, अमित नेगी, जगदीश मेहरा, अनिल रावत, कमल सिंह, सूरज प्रसाद कांती व अनिल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed