{"_id":"5b82e0d942c79246424d6aab","slug":"161535303897-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के तेज बहाव से सुखरो पुल की दोनों ओर के एप्रोच क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के तेज बहाव से सुखरो पुल की दोनों ओर के एप्रोच क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण सुखरो नदी उफान पर है। रविवार को सुखरो नदी के तेज बहाव ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुखरो पुल की एप्रोच और सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। खतरे को देखते हुए बिजनौर डीएम ने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ सुखरो पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग को पुल के बचाव को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में हुई बरसात की पहली बारिश ने ही सुखरो पुल औ सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस समय एनएच विभाग ने रेत के कट्टे लगाकर सुखरो पुल और क्षतिग्रस्त सड़क की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार बनाई थी, लेकिन पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश से सुखरो नदी उफान पर है। इससे नदी के तेज बहाव में रेत से भरे कट्टे बह गए और सुखरो पुल के साथ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में पुल से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पर खतरा मंडरा रहा है। सूचना मिलते ही बिजनौर डीएम अटल कुमार राय ने पुल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित विभाग द्वारा पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा किए गए उपायों को नाकाफी बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को मार्ग पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिजनौर के पुलिस कप्तान उमेश कुमार सिंह, नजीबाबाद एसडीएम डा. पंकज वर्मा, एसएचओ डीएस धामा और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
-फोटो