{"_id":"5ce2d124bdec2207786b9917","slug":"155836860118-kotdwar-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में बनेगी लालढांग-चिलरखाल सड़क: डा. हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में बनेगी लालढांग-चिलरखाल सड़क: डा. हरक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। लालढांग-चिलरखाल मार्ग के निर्माण को रोकने के आदेश से नाराज चल रहे वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत सोमवार शाम सिगड्डी स्रोत पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। वन मंत्री के सिगड्डी स्रोत पर पहुंचने की खबर पाते ही क्षेत्रीय जनता मौके पर पहुंच गई। जिस पर उन्होंने जनहित में हो रहे सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। कहा कि लालढांग मार्ग का निर्माण हर हाल में पूरा होगा।
सोमवार देर शाम वन मंत्री लालढांग-चिलरखाल मार्ग के सिगड्डी स्रोत पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जनता को बताया कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य को रोकना औचित्यहीन है। कहा कि राज्य सरकार के वन मंत्री द्वारा पारित सड़क निर्माण के कार्य को रोकने के आदेश देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण कार्य के रुकने के संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी वार्ता की है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने एक सुर में सड़क निर्माण के कार्य के लिए वन मंत्री के साथ देने की बात कही।
इस अवसर पर विनोद रावत, राजेंद्र बिष्ट, अंकित काला, कुबेर जलाल, वीरेंद्र भारद्वाज, दिनेश चंद्र, विमल प्रसाद शुक्ला, नरेंद्र सेमवाल, वचन सिंह नेगी, चंद्रकांत केष्टवाल, कमलेश केष्टवाल आदि मौजूद रहे।