{"_id":"5ce2cf51bdec22075f57888b","slug":"15583681349-kotdwar-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/सतपुली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गुमखाल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह ग्यारह बजे गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही कार बैरगांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर गुमखाल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे सुरेंद्र सिंह रावत और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी निवासी मजगांव (देवराजखाल) को बाहर निकाला। दुर्घटना में वाहन सवार दंपति घायल हो गए।
दूसरी ओर, एनएच पर सतपुली के नजदीक रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी में जा गिरी, जिससे विद्युत विभाग, सतपुली में कार्यरत कार चालक अरविंद घायल हो गया। एसओ सतपुली जितेंद्र चौहान के अनुसार रविवार देर रात हाइडिल कालोनी निवासी अरविंद अपनी कार से मुख्य बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान सतपुली पेयजल श्रोत के समीप कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरी।
उधर, कोटद्वार-नैनीडांडा मार्ग पर दियोड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालासौड़ निवासी सतेंद्र शर्मा इंटर कालेज नैनीडांडा में रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह अपनी कार से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान दियोड़ के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नैनीडांडा से सवारियां लेकर कोटद्वार आ रहे जीप चालक ने घायल शिक्षक को कार से बाहर निकाला और उन्हें यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक को छुट्टी दे दी गई।