{"_id":"5ce2cf4bbdec22071771600f","slug":"155836812710-kotdwar-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के कसाना संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की ओर से संकुल केंद्र कसाना में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सोमवार को कसाना के संकुल केंद्र में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानसिंह रावत राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया के प्राचार्य डा. विजेंद्र प्रसाद उनियाल और सेवानिवृत्त बीईओ गबर सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने लगातार सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा वनों की सुरक्षा से संबंधित बनाएं गए पोस्टर व बैनर भी लगाए गए। वन दरोगा शिव सिंह रावत ने बच्चों को वनों की महत्ता बताई और आग से वनों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कसाना, चिनवाड़ी, कोचियार, खुटीड़ा, डुडेरा, नाला, बाड़ागाड़, संगलिया आदि के बच्चों ने शिरकत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, फिल्मी, देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुमित्रा खनशली, प्रवीण ध्यानी, चंद्रमोहन ध्यानी, डा. प्रमोद कुमार, पवन कुमार, गजेंद्रपाल सिंह, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. राजपाल सिंह रावत ने किया।