फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बैरगांव में भालू के हमले में महिला घायल, रैफर

बैरगांव में भालू के हमले में महिला घायल, रैफर

Fri, 01 Mar 2019 10:26 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बैरगांव में भालू के हमले में महिला घायल, रैफर
bear - फोटो : amarujala
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बैरगांव में चारा पत्ती लेने गई एक महिला पर भालू के हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल की रिश्तेदार मीना देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुशीला देवी (40) पत्नी सतेंद्र सिंह और वह गांव के पास ही सड़क से 200 मीटर दूर जंगल में घास लेने गई हुई थी। घास काटते वक्त अचानक एक भालू आ धमका। उसने सुशीला पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंची और सुशीला पर हमला कर रहे भालू पर दरांती से वार कर दिया, जिससे भालू घबराकर वहां से भाग गया। परिजनों ने उसे कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बैरगांव निवासी को परिजनों ने गंभीर हालत में यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed