फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रश्मि दहेज हत्याकांड में पति, ससुर और जेठानी गिरफ्तार, जेल भेजा-compat

रश्मि दहेज हत्याकांड में पति, ससुर और जेठानी गिरफ्तार, जेल भेजा-compat

Wed, 22 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रश्मि दहेज हत्याकांड में पति, ससुर और जेठानी गिरफ्तार, जेल भेजा-compat
कोटद्वार। लैंसडौन तहसील की रिखणीखाल उपतहसील क्षेत्र के गाड्यूं पैनो गांव के रश्मि देवी दहेज हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को लैंसडौन कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस को इस मामले में मृतका के जेठ विक्रम सिंह की तलाश है। वह घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ कोटद्वार जेआर जोशी ने बताया कि थाना रिखणीखाल में दर्ज दहेज हत्या के इस मामले की वह विवेचना कर रहे हैं। मृतका के पिता भगवान सिंह निवासी ग्राम मंजुली ढाबखाल रिखणीखाल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में मृतका की सास साबी देवी, ससुर गजे सिंह, जेठ विक्रम सिंह, जेठानी पूजा देवी और देवरानी बॉबी को नामजद किया गया था। बाद में मायके पक्ष ने उसके पति बीरेंद्र सिंह का नाम भी जुड़वाया। तहरीर में भगवान सिंह ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही है। मृतका का जेठ सेना में सेवारत है। घटना के दिन वह छुट्टी पर आया हुआ था। इस मामले में अब तक की विवेचना के बाद मृतका के पति बीरेंद्र सिंह, ससुर गजे सिंह और जेठानी पूजा देवी को गिरफ्तार लिया गया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता भगवान सिंह ने उनकी बेटी रश्मि की मौत के मामले में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस और प्रशासन से की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की छह साल पूर्व बीरेंद्र सिंह के साथ शादी हुई थी। बीरेंद्र के दो भाई फौज में हैं, जबकि वह दिल्ली में एक होटल में प्राइवेट नौकरी करता है। उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed