फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बिजली घर में इंडोर बीसीबी पैनल बता देगा, लाइन में कहां आया है फाल्ट

बिजली घर में इंडोर बीसीबी पैनल बता देगा, लाइन में कहां आया है फाल्ट

Mon, 07 May 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली घर में इंडोर बीसीबी पैनल बता देगा, लाइन में कहां आया है फाल्ट
कोटद्वार। ट्रांसफार्मरों और जानमाल के नुकसान से बचने के लिए ऊर्जा निगम ने अहमदाबाद में बने नई तकनीकी के 11 केवी मेक इंडोर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) लगाए हैं। सोमवार को आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। इनकी खासियत यह है कि ये वीसीबी पैनल लाइन में फाल्ट आते ही बिजली घर फाल्ट और स्थान की सूचना दे देगा। ऐसे में ऊर्जा निगम को फाल्ट को तलाश करने में समय जाया नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने कोटद्वार विद्युत वितरण खंड से जुड़े 16 बिजली घरों में नई तकनीकी के 11 केवी मेक इंडोर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) पैनल लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे लाइन में फाल्ट आते ही बिजली घर से करंट बाधित हो जाएगा, जिससे ट्रांसफार्मर और जानमाल को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा। कई बिजली घरों में इनका संचालन भी शुरू कर दिया गया है। इन वीसीबी पैनल की निर्माता कंपनी स्टेलमेक इंडिया अहमदाबाद की ओर से सोमवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ, अवर अभियंता, एसएसओ समेत तकनीकी कर्मियों को इन पैनल को आपरेट और रखरखाव की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ पवन चौधरी, विजय पटेल, निकुंज चौहान और अंकित सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इंजीनियरों को इन उपकरणों के रखरखाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला में एसडीओ राकेश कुमार, सहायक अभियंता कमल सिंह, एसडीओ स्यूंसी नवीन मैंदोला, अवर अभियंता नवीन गुसाईं व सुरेश नेगी समेत तकनीकी स्टाफ शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed