फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पहाड़ की निर्भया हारी जिंदगी की जंग

पहाड़ की निर्भया हारी जिंदगी की जंग

Sun, 23 Dec 2018 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ की निर्भया हारी जिंदगी की जंग
पौड़ी। पहाड़ की निर्भया आखिर एक सप्ताह तक जिंदगी-मौत के बीच जूझते हुए जिंदगी की जंग हार गई। जनपद की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की एक छात्रा (निर्भया) को एक युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में छात्रा का उपचार चल रहा था, जहां रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से पट्टी सहित पूरे पहाड़ में शोक की लहर है।
विज्ञापन

कफोलस्यूं पट्टी स्थित एक गांव की छात्रा 16 दिसंबर को कालेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी एक युवक ने उसका पीछा कर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। घटना में छात्रा 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी। किसी ग्रामीण की सूचना पर 108 एंबुलेंस से छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कालेज श्रीनगर और मेडिकल कालेज श्रीनगर से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इधर जिला मुख्यालय पौड़ी में छात्र-छात्राओं ने छात्रा को बेहतर इलाज दिए जाने व मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग को लेकर दो दिनों तक आंदोलन किया। छात्रा के गांव के ग्रामीणों ने छात्रा की प्लास्टिक सर्जरी और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग के लिए रैली निकालकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। पट्टी के ग्रामीणों की अपील पर एक दिन बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान भी बंद रहे। एम्स ऋषिकेश में उपचार के बाद छात्रा को 19 दिसंबर को एयर एंबुलेंस से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफदरजंग में डाक्टरों की टीम की देखरेख में चार दिनों तक उपचार के बाद रविवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आज होगी अंत्येष्टि
पौड़ी। दिवंगत छात्रा का आज सोमवार को गांव के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। छात्रा के शव का रविवार को सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। दिल्ली से एंबुलेंस से छात्रा का शव गांव लाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ
16 दिसंबर-शाम करीब पांच बजे कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव में छात्रा को युवक ने पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने का किया प्रयास।
16 दिसंबर- शाम करीब 6.15 बजे छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया।
16 दिसंबर- रात करीब नौ बजे मेडिकल कालेज श्रीनगर को रेफर किया गया।
16 दिसंबर- रात करीब 11 बजे छात्रा को मेडिकल कालेज से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
17 दिसंबर- एम्स ऋषिकेश में उपचार शुरू।
19 दिसंबर- एम्स ऋषिकेश से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया।
23 दिसंबर- दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed