{"_id":"5c1fb6fabdec2256ef10ca50","slug":"141545582330-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौंन विधानसभा में 90 फीसदी विद्यालय हुए चटाई मुक्त: दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौंन विधानसभा में 90 फीसदी विद्यालय हुए चटाई मुक्त: दिलीप
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौंन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय तक सभी राजकीय स्कूलों को चटाईमुक्त करने का अभियान अंतिम चरण में है। इसके तहत अभी तक 90 फीसदी विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अब विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध कराना है।
विधायक दिलीप रावत ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा के सरकारी विद्यालयों को चटाई मुक्त करने के लिए विधायक निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत वे विगत दो वित्तीय वर्षों में विधायक निधि का 15 फीसदी हिस्सा करीब 80 लाख रुपये की धनराशि से विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चटाई मुक्त अभियान अंतिम चरण में चल रहा है। अगले वित्तीय वर्ष से विद्यालयों को कंप्यूटरीकृत कर बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।