{"_id":"5babbf65867a55013d11ae51","slug":"141537982309-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनियाली गदेरे के डायवर्जन पर भड़की उतराखंड विकास पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनियाली गदेरे के डायवर्जन पर भड़की उतराखंड विकास पार्टी
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड विकास पार्टी की बैठक में पनियाली गदेरे के डायवर्जन का पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार पर जनहितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि पनियाली गदेरे को डायवर्जन की नहीं, अतिक्रमणमुक्त करने की जरूरत है। डायवर्जन को प्रकृति के नियमों के विपरीत बताते हुए सदस्यों ने इसे दूसरे गांवों को भी खतरे में डालने का प्रयास बताया।
बुधवार को देवी रोड स्थित लैंसडौन भवन में हुई उत्तराखंड विकास पार्टी की बैठक की अध्यक्षता मुजीब नैथानी ने की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि लोग पनियाली गदेरे की बाढ़ से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए राजस्व विभाग को गदेरे के दोनों तटबंधों को 1960 के बंदोबस्ती नक्शे के आधार अतिक्रमण से मुक्त करना होगा। कहा कि पनियाली गदेरे का डायवर्जन अतिक्रमणकारियों और भूमि के कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भूमाफिया के दबाव में जनता के हितों की अनदेखी कर उन्हें खतरे में डाल रही है।
बैठक में ध्यान सिंह नेगी, विजयपाल सिंह गुसाईं, अनुसूया प्रसाद बलोधी, कृपाशंकर गौड़, विश्वजीत बड़थ्वाल, सुनील रावत, विनय बिष्ट, रघुवीर सिंह नेगी, रजनीकांत ढौंडियाल, अनिल बड़थ्वाल, महेंद्र गुसाईं, आशीष किमोठी व ऋषि कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन
-फोटो
-पनियाली गदेरे की फोटो