{"_id":"5aef35fb4f1c1b3c0a8b85a9","slug":"141525626363-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
Updated Sun, 06 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाबर की सड़कों पर जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सड़क का निर्माण रुकवाने का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल कार्य प्रारंभ किए जाने की मांग की है। इस बारे में राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाबर के शीतलपुर स्थित डा. आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सिगड्डी स्थित वन विभाग के बैरियर तक जुलूस निकाला। इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार विधानसभा की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके प्रयास से आरबीआई-81 तकनीक से बनने वाली लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत करा दिए गए थे। इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया था, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही लालढांग-चिल्लरखाल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
पूर्व मंत्री नेगी ने कहा कि अवैध खनन से तेलीस्रोत के सुरक्षा दीवारों की जड़ों को खोद दिया गया है। इससे आने वाली बरसात में भारी तबाही की आशंका बन गई है। कोटद्वार की जनता सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों और मेडिकल सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार मेडिकल की जगह नदियों में अवैध खनन करवा कर जनता को बाढ़ के खतरे में डाल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, ग्राम प्रधान पूनम मेहरा, गीता सिंह, जानकी बुड़ाकोटी, सुधा असवाल, हयात सिंह मेहरा, पूरण चंद्र शर्मा, जगदीश मेहरा, दिनेश सती व मनवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
-फोटो