फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल सभा के स्थापना दिवस पर बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

गढ़वाल सभा के स्थापना दिवस पर बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल सभा के स्थापना दिवस पर बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
कोटद्वार। गढ़वाल सभा के 11वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक नृत्य प्रतियोगिता में गढ़वाली संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

रविवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित राजकीय प्रेक्षागृह में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाली संस्कृति देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसके बिना भारतीय संस्कृति और धरोहर अधूरी है। गढ़वाल की लोक संस्कृति में मेले, तीज-त्योहार, गीत-नृत्य गहरे बसे हुए हैं। जो इसे जीवंत स्वरूप प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से गढ़वाली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद बलूनी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यामंदिर, हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर, सिद्धबली पब्लिक स्कूूल, डा. डीसी बुड़ाकोटी पब्लिक स्कूल, क्रेडिल प्ले पब्लिक स्कूल, द स्कॉलर्स होम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, जनार्दन बुड़ाकोटी, महासचिव डा. पदमेश बुड़ाकोटी, ओमप्रकाश कबटियाल, विकास देवरानी, दिनेश कुकरेती, शशिभूषण अमोली, डा. जितेंद्र नेेगी, डा. रणवीर सिंह चौहान व राकेश नैथानी आदि मौजूद थे।
.
- फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed