{"_id":"59bc077d4f1c1b24688b4be4","slug":"141505494909-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्कूल के बच्चों को दी नशे से दूर रहने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्कूल के बच्चों को दी नशे से दूर रहने की नसीहत
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने बालासौड़ स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इस मौके पर पुलिस ने प्रोजेक्टर और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों को दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी और अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। एसएसपी जगतराम जोशी ने कहा कि नशे की लत से स्कूली बच्चों को दूरी बनानी होगी। नशे में पड़े कई युवाओं का भविष्य खराब हो चुका है। कहा कि नशे से दूरी बनाकर छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कहा कि अब पुलिस नगर और भाबर क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में जाकर नशे के प्रति जागरूक करेगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी ने कोटद्वार में नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान और उनके आंकड़ों को स्कूली बच्चों के सामने प्रोजेक्टर के जरिए रखा। कहा कि कोटद्वार और भाबर क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों को बंद करवाकर नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा गया है। नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए।
विज्ञापन
इस मौके पर एमकेवीएन, आदर्श विद्या मंदिर, कान्वेंट, जीआईसी कोटद्वार, जीआईसी दुगड्डा समेत कोटद्वार नगर और भाबर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोतवाल यूएस जिमिवाल, यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस, डू समथिंग सोसाइटी के चेयरमैन मयंक कोठारी, प्रकाश चंद्र कोठारी, संजय थपलियाल समेत स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
-फोटो