{"_id":"5cdc3b85bdec22078775b7dd","slug":"131557937029-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रापर्टी डीलरों ने वृद्ध से की 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रापर्टी डीलरों ने वृद्ध से की 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जयदेवपुर सिगड्डी में भूमि की खरीद फरोख्त के एक मामले में वृद्ध ने दो भूमि कारोबारियों पर 27 लाख रुपये डकारने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
जिला अल्मोड़ा के ग्राम रीठाचौरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रामदत्त पंत पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ ने बुधवार को एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि उन्होंने भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जयदेवपुर में अपनी नापखेत की खाता खतौनी संख्या-02 की पैतृक भूमि पदमपुर कोटद्वार निवासी दो भूमि कारोबारियों को बेची थी। उन्होंने 2012 से 2018 के बीच अलग-अलग लोगों व उनके रिश्तेदारों के नाम पर रजिस्ट्री करवाई। जमीन का सौदा 72 लाख रुपये में तय हुआ था। भूमि कारोबारियों ने उन्हें 45 लाख रुपये का भुगतान किया । 27 लाख में से 9 लाख का चेक देकर बाकी नकद भुगतान की बात कही। बीती दिसंबर में जब वह 9 लाख रुपये का चेक बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। तभी देवी मंदिर के पास दोनों भूमि कारोबारियों ने उनसे बहाने बनाकर चेक भी वापस ले लिया । वृद्ध ने कहा कि आरोपियों से मिलने के लिए कई बार मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया । वृद्ध और बीमार होने के बावजूद वह अपनी जमीन के बकाया 27 लाख के लिए कोटद्वार के चक्कर काट रहे हैं।