{"_id":"5b23f4cd4f1c1bac6e8b7fcc","slug":"131529083085-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नत तरीकों से खेती कर किसान दोगुनी करे आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नत तरीकों से खेती कर किसान दोगुनी करे आय
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। ब्लाक के बीआरसी बिथ्याणी में कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण (आत्मा) परियोजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी खरीफ का आयोजन किया गया। विकासखंड कृषि प्रभारी महक सिंह ने कहा कि किसान उन्नत तरीकों से खेती कर अपनी आय में दोगुना इजाफा कर सकते हैं।
बृहस्पतिवार को आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी और ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विनोद डबराल ने किया। किसान गोष्ठी में विकासखंड कृषि प्रभारी महक सिंह ने बताया कि किसानों को कृषि संबंधी प्रशिक्षण के लिए पंतनगर, भरसार और दिल्ली आदि जगहों में कृषकों को कृषि संबंधी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। कृषि सहायक अधिकारी गैंडखाल निष्ठा रावत और मास्टर ट्रेनर सुनील बडथ्वाल ने खेती के लिए जैविक खाद का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम बिथ्याणी, मलेथा, मुजरा, पंचूर, ठॉगर, ग्वाड़ी आदि गांवों के किसान शामिल हुए। न्याय पंचायत अधिकारी धवल सिंह चौधरी ने बताया कि 20 जून को ग्राम मलेथा में फसल बीमा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। किसान गोष्ठी में ग्राम प्रधान कोलसी दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महावीर सिंह, मोहन सिंह नेगी, नरोत्तम सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, गोविंद सिंह, नंद किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।