{"_id":"5b0edfb44f1c1bf76e8b5697","slug":"131527701428-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि का छात्र शिवम रहा लैंसडौन का टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि का छात्र शिवम रहा लैंसडौन का टॉपर
Updated Wed, 30 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के छात्र शिवम असवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लैंसडौन में टॉप किया है। इसी विद्यालय के आदित्य भटनागर ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवम ने बिना किसी ट्यूशन और सुविधा के यह सफलता अपने दम पर हासिल की है। वह हर रोज गांव से दस किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल पारकर लैंसडौन पढ़ने आता है।
केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला ने बताया कि लैंसडौन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वा शिवम रोजाना 10 किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर लैंसडौन स्थति केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आता है। शिवम के पिता बलवीर असवाल मोहरा गांव में ही छोटे बच्चोें को ट्यूशन पढ़ाकर आजीविका चलाते हैं। शिवम की माता सपना देवी गृहिणी हैं। शिवम का सपना इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आईएएस बनने की है। इसी विद्यालय की ईशा शर्मा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया है। उधर, आर्मी स्कूल लैंसडौन की श्रद्धा गौड़ ने 90.6 प्रतिशत, विपिन जोशी ने 87.2 प्रतिशत, ईशा वेदी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया।
फोटो समाचार-फोटो केवल शोिवम की दी जा रही है।