फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वास्थ्य विभाग का स्टाल नहीं लगने पर बिफरे डीएम

स्वास्थ्य विभाग का स्टाल नहीं लगने पर बिफरे डीएम

Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का स्टाल नहीं लगने पर बिफरे डीएम

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में यमकेश्वर विधायक और जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में न तो सीएमओ पहुंचे और न ही स्वास्थ्य विभाग का स्टाल लगा। जिसके कारण लोगों को प्रमाणपत्र नहीं बन पाए, उन्हें मायूस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई।
शनिवार को ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल के प्रांगण में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समेत गौरा देवी कन्या धन योजना, वृद्धावस्था, विकलांग तथा विधवा पेंशन समेत 110 समस्याएं जिलाधिकारी सुशील कुमार के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

प्रधान गढ़कोट और अभिभावकों ने आदर्श इंटर कालेज गढ़कोट के प्रधानाचार्य की विद्यालय से नदारद रहने की शिकायत की। अभिभावकों ने बालिका इंटर कालेज द्वारीखाल में शौचालय निर्माण और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजबाट का पुस्ता निर्माण की मांग की। ग्वीन निवासी कमल सिंह ने भैरवगढ़ी पंपिंग योजना का कार्य शीघ्र करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। कफल्डी निवासी नरेंद्र सिंह रावत ने मोटर मार्ग निर्माण के दौरान भूमि मुआवजे के लंबित भुगतान का दिलाने को कहा। राजेंद्र सिंह ने राशन कार्ड बनाने, मोहन सिंह, नंदन सिंह आदि ने घरों के ऊपर से झूलती बिजली की तारों को शीघ्र बदलवाने तथा इनका स्थाई समाधान निकालने, राजूदेवी ने अटल आवास योजना के तहत दूसरी किश्त दिलवाने की डीएम से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से समस्या का समाधान नहीं होने पर सीधा उनसे संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रवनीत चीमा, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, एसडीएम लैंसडौन सोहन सिंह सैनी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed