{"_id":"59bc068c4f1c1b30688b4bd0","slug":"131505494668-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे कर्मचारी
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार शाखा की बैठक में 25 सितंबर को जिला मुख्यालयों में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया गया। परिषद ने सरकार से उनकी मांगें पूरी कर शासनादेश जारी करने की मांग की।
मालवीय उद्यान में आयोजित बैठक में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निस्तारण को लेकर परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जनपद के सैकड़ों पदाधिकारी और संगठन से जुड़े कर्मचारी जिला मुख्यालयों में धरना देंगे और 5 अक्तूबर को परेड ग्राउंड में होने वाली परिषद की महा रैली में पौड़ी जिले से 500 से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव उत्तराखंड से कर्मचारियों की जायज मांगों को मानकर शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर जिला मंत्री सरदार नरेश सिंह, जगमोहन सिंह रावत, भारत सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह चौहान, आलोक माहेश्वरी, वीर सिंह घाघट, श्याम सिंह गौड़ियाल, प्रदीप कुमार और ओमपाल सिंह मौजूद थे।