फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आंबेडकर जयंती पर निकाली शहर में शोभा यात्रा

आंबेडकर जयंती पर निकाली शहर में शोभा यात्रा

Sun, 14 Apr 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर निकाली शहर में शोभा यात्रा
कोटद्वार। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर और आस-पास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब का भावपूर्ण स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।
विज्ञापन

रविवार को बीईएल के सभागार में एससीएसटी एसोसिएशन की ओर से डा. भीमराव आंबेडकर की जंयती के मौके पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। कहा कि वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि दूरदृष्टि रखने वाले महान पत्रकार, साहित्यकार, दार्शनिक एवं हर विषय के ज्ञाता थे।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के 35 छात्र-छात्राओं को गणवेश और बस्ते वितरित किए गए। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, बीईएल के उप महाप्रबंधक डीके गुप्ता, विशु प्रभाकर, डा. हरेेंद्र रावत, क्षेत्रपाल सिंह, मिथलेश, सोहन लाल, हिमांशु सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आम पड़ाव में जनाधिकार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डा. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, मुकेश कुकरेती, अब्दुल जब्बार, अफसर, राकेश बडोला, अरुण कुमार, मनसूर अहमद, अरविंद वर्मा, रीता देवी, कुलदीप सिंह, अमित सेमवल आदि ने विचार रखे।
जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय सिमलचौड़ में शैल शिल्पी विकास संगठन और भारतीय दलित साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं संघर्ष करो के तीन मूल मंत्रों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया। जानकारी दी गई कि संगठन द्वारा संविधान को जाने एवं माने कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत संविधान की अतुलनीय प्रस्तावना, उद्देशिका का प्रकाशन कर आम जनमानस, स्कूल, सरकारी कार्यालय और संस्थानों में वितरित कर प्रचार प्रसार किया जाएगा।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, सुरेंद्र लाल आर्य, अनूप कुमार, कै. पीएल खंतवाल, मीना बछवाण, अनिल कुमार, विनीता भारती, डा. सतीश प्रकाश, दर्शन लाल चौधरी आदि ने विचार रखे। संचालन संगठन के महासचिव विकास कुमार आर्य ने किया।


आंबेडकर जयंती पर निकाली शहर में शोभा यात्रा
बाबा साहेब डा. आंबेडकर निर्बल वर्ग उत्थान समिति ने किया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। बाबा साहेब डा. आंबेडकर निर्बल वर्ग उत्थान समिति के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 128 वीं जयंती पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।

रविवार को मिलिट्री रोड कौड़िया में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मिलिट्री रोड कौड़िया से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों नजीबाबाद रोड, लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक, बद्रीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, स्टेशन रोड होते हुए वापस कौड़िया पहुंची । शोभा यात्रा में भारत माता की झांकी, निहंगों के करतब, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता की झांकी, बाबा साहेब आंबेडकर की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने डा. आंबेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। इस मौके पर सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य गुड्डी देवी, सुधा देवी, चमनलाल, दीपक, मुकेश, गौरव को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान बबीता देवी, समिति के अध्यक्ष बाबू राम, विजयपाल सिंह, नितिन, कमल सिंह, मुन्नू सिंह, मोहन सिंह, ओम प्रकाश, जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशा राम, शैलशिल्पी संगठन के महासचिव विकास आर्य, नवीन आर्य, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed