फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अक्षत बने कण्वनगरी के कान्हा और अनन्या बनी सर्वश्रेष्ठ गोपी

अक्षत बने कण्वनगरी के कान्हा और अनन्या बनी सर्वश्रेष्ठ गोपी

Sat, 01 Sep 2018 09:20 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
अक्षत बने कण्वनगरी के कान्हा और अनन्या बनी सर्वश्रेष्ठ गोपी
कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल शिब्बूनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्रों के बीच ‘कण्वनगरी का कान्हा कौन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अक्षत कण्वनगरी का कान्हा और अनन्या सर्वश्रेष्ठ गोपी चुनी गई।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षा निदेशक सिंधु कोठारी ने किया। इस दौरान विभिन्न समूहों में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवन से संबंधित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इसमें कंस द्वारा आकाशवाणी का सुनना, कंस द्वारा देवकी और वसुदेव को कारागार में कैद करना, मटकों से माखन चुराते हुए कान्हा व यशोदा मईया की फटकार, शेषनाग पर नृत्य करते कन्हैया और गोपियों संग रास-लीला करते श्रीकृष्ण जैसी लीलाओं की झांकियां शामिल रहीं। बच्चों ने डांडिया डांस व श्रीकृष्ण जन्म नामक नाटक का मंचन भी किया। सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार कारागार में देवकी-वसुदेव को दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर कोटद्वार में श्रीकृष्ण राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्रीकृष्ण के रूप में शौर्य प्रथम और राधा के रूप में देवांशी प्रथम रही। कार्यक्रम का शुुुुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुधा सती ने किया। इस मौके पर उप संयोजिका रंजना वरधान, पुष्पा आर्य, अलीशा चौधरी, मंजू असवाल, शिवानी गुसाईं, मानसी अग्रवाल, वीनल अग्रवाल, मीना रावत व उर्वशी भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली झांकियां
भाबर के श्री सिद्धबली मंदिर समिति गूलरझाला और एवीएन में कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर। भाबर के श्री सिद्धबली मंदिर समिति गूलरझाला की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रंगारंग झांकियों ने समस्त श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं एवीएन हल्दूखाता में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने यशोदा और नन्हें-मुन्ने बच्चों की कृष्ण लीलाओं पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

शनिवार को श्री सिद्धबली मंदिर समिति गुलरझाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जीतू शर्मा और अन्य कलाकारों ने राधा-कृष्ण, हनुमान जी, राम-सीता, शिव पार्वती, काली मां की रंगारंग झांकियों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मिलन केंद्र रामदयालपुर से शुरू होकर झांकियां तेलीबाड़ा, वृद्धाश्रम, त्रिलोकपुर, मगनपुर, किशनपुर, झंडीचौड़ पूर्वी, उमरावपुर, गंदेरियाखाल, लोकमणिपुर, जयदेवपुर होते हुए गुलरझाला में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक विमल प्रसाद शुक्ला, कुंवर सिंह राणा, राजन सिंह जलाल, रमेश केष्टवाल, चंद्रकांत केष्टवाल, संजय बिष्ट, देवेंद्र बड़थ्वाल, सचिन केष्टवाल व दिनेश कोटनाला मौजूद रहे। वहीं एवीएन हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दुगड्डा ब्लाक के उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक अनुराधा नैथानी शर्मा, संचालक रजनीश शर्मा, दीपा ध्यानी व आशा भट्ट मौजूद रहे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed