{"_id":"5b881c9642c7924659430ca1","slug":"121535646870-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ की शराब की दुकान गाड्यूंपुल में शिफ्ट करने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ की शराब की दुकान गाड्यूंपुल में शिफ्ट करने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ की शराब की दुकान को रिखणीखाल के गाडियूंपुल में शिफ्ट करने को नियमों के विपरीत बताते हुए रथुवाढाब के अनुज्ञापी अभिषेक कठैत और उनके परिवार ने बृहस्पतिवार से कोटद्वार तहसील में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को चौपड़या (पाबौ) निवासी अभिषेक कठैत अपने परिवार के साथ कोटद्वार तहसील पहुंचे। यहां पूरे परिवार ने आबकारी विभाग द्वारा नियम विरुद्ध काम करने के खिलाफ आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनुज्ञापी अभिषेक कठैत ने कहा कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने साजिश के तहत कालागढ़ से अंग्रेजी की शराब की दुकान को गाडियूंपुल शिफ्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि रिखणीखाल और रथुबाढाब में पहले से ही अंग्रेजी शराब की दुकानें मौजूद हैं। उन्होंने नियम विरुद्ध खोली गई शराब की दुकान को वहां से कालागढ़ या फिर अन्यत्र खोलने की मांग की।
युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत समेत क्षेत्र के कई युवाओं ने कालागढ़ की दुकान को रिखणीखाल के गाडियूंपुल में शिफ्ट किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने अभिषेक की भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल दुकान हटाने की मांग की है। भूख हड़ताल में बैठने वालों में लक्ष्मण कठैत, शकुंतला देवी, पूजा कठैत, ऋतिका कठैत, शुभम नेगी, प्रीति, किरन, ज्योति, शिवांग नेगी, प्रदीप नेगी, अजय असवाल व रघुनाथ रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो