{"_id":"5a106be54f1c1baf678bc71f","slug":"121511025637-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मी. दौड़ में श्रीनाथ, दिव्यभारती, सतेंद्र ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मी. दौड़ में श्रीनाथ, दिव्यभारती, सतेंद्र ने बाजी मारी
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शनिवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर 10 की 100 और 200 मीटर दौड़ बालक तथा बालिका वर्ग में शिवम राज, दिव्यभारती शिशु मंदिर गंगाभोगपुर और सोनिया, प्राथमिक विद्यालय उमरोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में श्रीनाथ, दिव्यभारती, सोनिया, अंडर 14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मिथुन, दिव्यभारती और शिवानी प्रथम, 200 मी. में मिथुन, दिव्यभारती और महक, आदर्श जू. हाईस्कूल ठॉगर, 400 मी. दौड़ में सतेंद्र राज, दिव्यभारती और पूनम राजकीय जू. हाईस्कूल तल्ला बणास प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 10 बालक, बालिका वर्ग में न्याय पंचायत नीलकंठ और न्याय पंचायत मागथा, अंडर 14 कबड्डी बालक तथा बालिका वर्ग में न्याय पंचायत नीलकंठ ने बाजी मारी। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी यमकेश्वर नितिन रावत, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर राजपाल सिंह नेगी, रमेश रावत, रश्मि गुप्ता, प्रवीन चौधरी, करन सिहं, कुलदीप पंवार, नवीन तोमर, राजेंद्र नेगी, अजय बिजल्वाण, हर्षपाल कंडारी, दिनेश नेगी, आशीष उनियाल, नीरज पयाल आदि मौजूद थे।