{"_id":"59d121474f1c1b72548b526c","slug":"121506877767-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवीएस लैंसडौन और कांवेंट पहुंचा फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवीएस लैंसडौन और कांवेंट पहुंचा फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। मिनी स्टेडियम मोटाढांक में आयोजित चतुर्थ शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी टूर्नामेंट के रविवार को आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में केवीएस लैंसडौन और कांवेंट ने फाइनल में जगह बनाई है।
रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला केवीएस लैंसडौन और एसजीआरआर के बीच खेला गया। पहले हाफ में केवी की ओर से आकाश भुटिया ने गोलकर अपनी टीम का 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में केवी ने बेहतर खेल का परिचय देते हुए शुरूआत में ही अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद केवी की ओर से सावन पुंडीर ने तीसरा गोल कर निर्णायक बढ़त बना ली। मैच के अंत में केवी की ओर से अजय नेगी ने गोल कर स्कोर 4-0 कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल बाल भारती स्कूल और कांवेंट स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में आक्रमक खेल देखने को मिला। अंत में कांवेंट स्कूल के साकेत ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बलदेव सिंह नेगी और ग्राम प्रधान घमंडपुर ज्योति रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सुरदीप गुसाईं और मेहरबान नेगी ने कमेंटरेटर और शिवा चौधरी, रजत, रोहित गुसाईं, जितेंद्र यादव और अनीस ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर लक्ष्मी रावत, ज्योति रावत, दर्शनी रावत, मनोज नवानी, अखिलेश, जितेंद्र चौहान, धीरेंद्र रावत, जगमोहन नेगी, सीएम नेगी, प्रेम सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह कंडारी, गिरिराज सिंह रावत, सुनील रावत आदि मौजूद थे।