{"_id":"59bab41a4f1c1b2b688b49b5","slug":"121505408026-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली पुल को खोह नदी से कटाव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली पुल को खोह नदी से कटाव का खतरा
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। भारी बारिश से उफनाई खोह नदी ने जहां सनेह पट्टी में बड़े पैमाने पर खेत, खलिहानों को तबाह कर दिया, वहीं खोह नदी में सिद्धबली के पास बने मोटर पुल को भी खतरा हो गया है। यदि पिलरों की सुरक्षा नहीं की गई तो यह ध्वस्त हो सकते हैं।
कोटद्वार क्षेत्र की सनेह पट्टी, कालागढ़ और रामनगर मार्ग को कोटद्वार से जोड़ने के लिए लोनिवि ने ने अस्सी के दशक में 150 मीटर स्पान के पुल का निर्माण कराया। यह पुुल बनने से सिद्धबली मंदिर तक की भी आवाजाही सुगम हो गई। करीब 30 साल पुराने इस मोटर पुल को वर्तमान में खोह नदी से कटाव का खतरा पैदा हो गया है। इस बरसात में उफनाई खोह नदी ने पुल के पिलरों पर भारी कटाव कर दिया है। सिद्धबली मंदिर के महंत और लैंसडौन के विधायक दलीप रावत का कहना है कि पुल पर हो रहे नदी से कटाव को रोकने के लिए लोनिवि को निर्देशित किया है। ग्रास्टनगंज निवासी बलवंत सिंह, व्यापार मंडल महामंत्री लाजपतराय भाटिया और राजेश त्रिपाठी ने लोनिवि से पुल के सुरक्षा की मांग की। लोनिवि दुगड्डा के ईई निर्भय सिंह का कहना है कि खोह नदी पर बने पिलरों को नदी के कटाव से नुकसान पहुंचा है लेकिन पुल को कोई खतरा नहीं है। पिलरों की सुरक्षा के लिए अगली बरसात से पहले स्थायी सुरक्षा इंतजाम कर दिए जाएंगे। इसका आगणन बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन