फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   12 roads remained closed for the second day due to debris

मलबा आने के कारण लोनिवि की 12 सड़कें दूसरे दिन भी रही बंद

Sun, 10 Jul 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
12 roads remained closed for the second day due to debris
शनिवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते 12 सड़कें रविवार को दूसरे दिन भी बाधित रहीं। सड़क का संपर्क कटने से दर्जनों गांवों के ग्रामीण मीलों पैदल आवाजाही कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पाणीसैंण-डबराड-बूथानगर मोटर मार्ग, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट मार्ग, कोटड़ीसैंण-खालदरखास्ती-डबराड मार्ग, देवीखेत-जामल-डबोलीखाल मार्ग, गैंडखाल-ढांसी मार्ग मलबा आने से रविवार को दूसरे दिन भी बाधित रहे। निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत पौखाल-कण्वाश्रम मार्ग, डाडामंडी-द्वारीखाल मार्ग पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित रहा। बांसी-गजवाड़-गोरखनाथ मंदिर सड़क बांसी गांव के यात्री शेड के पास बोल्डर आने से बाधित रही। बोरगांव के पास मलबे के साथ दरख्त गिरने से यहां पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यहां पहाड़ दरकने से आवासीय भवन को खतरा हो गया है। फुलणसैंण-सीला-चुंडई सड़क पर भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित रहा। घट्टूगाड़-सिलोगी-चैलूसैंण-गूमखाल-लैंसडौन-डेरियाखाल-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग, नैनीडांडा-शंकरपुर मार्ग, सारसौं-जंदरिया-कांडई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed