फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आबकारी सिपाही में 23 और प्रवर्तन सिपाही में 21 अभ्यर्थी रहे सफल

आबकारी सिपाही में 23 और प्रवर्तन सिपाही में 21 अभ्यर्थी रहे सफल

Sun, 03 Mar 2019 09:58 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
आबकारी सिपाही में 23 और प्रवर्तन सिपाही में 21 अभ्यर्थी रहे सफल
race - फोटो : amarujala
कोटद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग के तहत आबकारी और प्रवर्तन सिपाही के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवें दिन भी जारी रही। प्रवर्तन सिपाही की परीक्षा में 21 अभ्यर्थी और आबकारी सिपाही की परीक्षा में 23 अभ्यर्थी सफल रहे।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की उप क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की की देखरेख में हुई। आबकारी सिपाही में पुरुष वर्ग की भर्ती में बाल थ्रो 61 मीटर, लंबी कूद 15 फीट और आधे घंटे में 4.8 किमी. दौड़ आयोजित की गई। महिला वर्ग की भर्ती में बायोमीट्रिक, नापतोल, बाल थ्रो 12 मीटर, लंबी कूद आठ फीट आयोजित की गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल ने बताया कि सुबह शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद आबकारी सिपाही के पदों के लिए दौड़, नापतोल, बाल थ्रो, लंबीकूद का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन सिपाही के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 328 अभ्यर्थियों में से 70 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 21 अभ्यर्थी सफल रहे। आबकारी सिपाही के लिए 170 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 23 अभ्यर्थी सफल रहे। मुख्य निर्णायकों में धीरेंद्र कंडारी, डबल सिंह, सचिन कश्यप, रोहित चौधरी, संजय बिष्ट, नितिन रावत, महेंद्र सिंह, डा. अमन लामा व सुमन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed