{"_id":"5babbf5f867a55013856aa56","slug":"11537982303-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली और नशीली दवाओं से दूर रहने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली और नशीली दवाओं से दूर रहने को किया जागरूक
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। भाबर के भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड़ में फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेनेटिक दवाओं के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत लघु नाटिका ने खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर नकली दवाओं और नशीली दवाओं के बढ़ते व्यापार से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फार्मेसिस्ट बृजराज सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्ट को औषधियों के सही प्रयोग के बारे में जन साधारण को अवगत कराना चाहिए। बीजीयू के कुल सचिव डॉ. जेपी नौटियाल ने समाज में फार्मेसिस्ट की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने फार्मेसी के छात्रों को शिक्षा के साथ ही संकल्प दिलाया कि वे समाज में नकली दवाओं और नशीली दवाओं के बढ़ते व्यापार से जनता और सहयोगी विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। प्रो. मनीषा डबराल ने बताया कि फार्मेसिस्ट का कार्य सिर्फ दवाई देना ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी सभी जानकारियों भी रोगी तक पहुंचाने का है। प्रो. विशाल राजपूत ने कहा कि फार्मेसिस्ट दिवस फार्मेसी के अंतराष्ट्रीय महासंघ के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन में इंजीनियर मोहित चौधरी, शुभम धीमान, प्रो. डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रो. अंजू भंडारी, प्रो. विपिन सिंह, प्रो. महेश करल, प्रो. आस मोहम्मद, प्रो. कविता चौहान, प्रो. मेघा त्रिपाठी व साक्षी चमोली मौजूद रहे।