फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सिमलचौड़ में सरकारी जमीन पर बनी तीन दुकानें सील, ध्वस्त होंगी

सिमलचौड़ में सरकारी जमीन पर बनी तीन दुकानें सील, ध्वस्त होंगी

Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सिमलचौड़ में सरकारी जमीन पर बनी तीन दुकानें सील, ध्वस्त होंगी
कोटद्वार। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सिम्मलचौड़ में बिना नक्शा पास कराए सरकारी भूमि पर बनी तीन दुकानें सील कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सिमलचौड़ में 75 लोगों को पूर्व में पब्लिक लैंड एक्ट (पीएलए) के तहत नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत, जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ सिम्मलचौड़ पहुंचे। प्रशासन और डीडीए की टीम ने सरकारी जमीन पर बनी तीन दुकानों को सील किया। बताया कि जिला विकास प्राधिकरण की ओर से दुकान स्वामी कन्हैया सिंह, किरण को 21 अगस्त को नोटिस जारी किया था, बावजूद इसके भवन स्वामी की ओर से न तो प्राधिकरण में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा गया और न ही ध्वस्तीकरण किया गया। जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एसडीएम कमलेश मेहता ने विभागीय अधिकारियों को तीनों दुकानें सील करने के आदेश जारी कर दिए। इस मौके पर जिला विकास प्राधिकरण की जेई रोमा भारद्वाज, जेई दीपेंद्र रावत, राजस्व उपनिरीक्षक चित्र सिंह सहित पुलिस और पीआरडी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed