{"_id":"5a106be74f1c1bf3538be26b","slug":"11511025639-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएचएमएस का गंभीर हाउस बना क्रीड़ा प्रतियोगिता चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएचएमएस का गंभीर हाउस बना क्रीड़ा प्रतियोगिता चैंपियन
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से शनिवार को आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का 366 अंक के साथ गंभीर हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। बतौर मुख्य अतिथि राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
बीईएल रोड स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर सभी हाउसों की परेड का आयोजन किया गया। जिसमें उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने परेड की सलामी ली। अंतिम दिन में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र वर्ग की पांच किमी. दौड़ में अंकित प्रथम, रोहन सिंह भंडारी द्वितीय और ऋतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की तीन किमी. दौड़ में कविता बसनेट प्रथत, कर्मा योंगजोंग गुरुंग द्वितीय और अपिला भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टंग ऑफ वार प्रतियोगिता में प्रफुल हाउस और फुटबाल में गंभीर हाउस विजयी रहा। प्रतियोगिता में 366 अंकों के साथ गंभीर हाउस चैंपियन बना, 292 अंक के साथ अर्जुन हाउस ने दूसरा जबकि 272 अंक लाकर गोपाल हाउस तीसरे स्थान पर रहा। मौके पर संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि.) ईडी अजय राज नेगी, प्रधानाचार्य विमल कुमार, उपप्रधानाचार्य तरुण जोशी, हर्षपाल सिंह रावत, अनुराग सेमवाल, मोहित उपाध्याय आदि मौजूद थे। समापन समारोह का संचालन मधुसूदन अधिकारी, शशि रौतेला और मीनू ठाकुर ने किया।