{"_id":"5984ab804f1c1b030c8b45cb","slug":"11501866880-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दुगड्डा-कांडी मोटर मार्ग जगह जगह वाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दुगड्डा-कांडी मोटर मार्ग जगह जगह वाधित, लोग परेशान
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक में बृहस्पतिवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। साथ ही ठांगर, कोलसी, कस्याली आदि के रपटों पर मलबा आने से दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो गया है। इसके कारण कोटद्वार से कांडी यमकेश्वर आने और यमकेश्वर से कोटद्वार जाने वाली टैक्सियों का संचालन ठप हो गया है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुगड्डा-कांडी मोटर मार्ग पर ठांगर, कोलसी, वाड्यू तथा पौखाल में मलबा आने से बंद हो गया, जिसे बाद में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी द्वारा मलबा हटाकर खोल दिया गया। ऋषिकेश से यमकेश्वर कांडी आने जाने वाले लोगों को भी मोटर मार्ग बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। मोटर मार्ग बंद होने से क्षेत्र में दूध, सब्जी, अखबार आदि की सप्लाई नहीं हो पाई। लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग दीउली-खैरखाल तथा मागथा बृहस्पतिवार रात को मलबा आने के कारण बंद रहा, जिसको सुबह करीब दस घंटे बाद खोला जा सका है।