फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   112 people including Patwari, Corona positive

पटवारी समेत 112 लोग कोरोना पॉजिटिव

Thu, 22 Apr 2021 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
112 people including Patwari, Corona positive
कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में एक दिन में 152 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार देर शाम को आई रिपोर्ट में कोटद्वार में एक पटवारी समेत 112 लोग कोराना संक्रमित मिले। पटवारी के संक्रमित होने पर कोटद्वार तहसील को बंद कर सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को आई कोरोना रिपोर्ट में कोटद्वार क्षेत्र में 112 लोग, दुगड्डा ब्लाक क्षेत्र में तीन लोग, द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में तीन लोग, जयहरीखाल ब्लाक क्षेत्र में 18 लोग और यमकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। कोटद्वार में बेस अस्पताल और कोविड केयर सेंटर कौड़िया में संक्रमितों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और भी कोविड सेंटर बनाए जाएंगे। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि कोटद्वार तहसील में एक पटवारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर बुधवार को तहसील बंद कराकर तहसील क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है। पटवारी के सीधे संपर्क में आने वाले तहसील कर्मचारियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। सेना भर्ती के चयनित युवाओं के कागजात बनाने के लिए तहसील को बाद में खोल दिया गया। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालने करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed