फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   घटना के दिन ही मर गई थी संवेदना

घटना के दिन ही मर गई थी संवेदना

Sun, 23 Dec 2018 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
घटना के दिन ही मर गई थी संवेदना
पौड़ी। जनपद की कफोलस्यूं पट्टी के पल्ली गांव की छात्रा नेहा जिंदा जलाए जाने के बाद आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक तड़पती रही। घटना के 22 मिनट बाद 108 सेवा पहुंची, लेकिन इस दौरान उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। हालांकि जब 108 सेवा पहुंची, उस समय घटनास्थल पर एक कार व कुछ लोग खड़े भी थे। इससे लगता है कि हमारी संवेदना उसी दिन मर गई थी।
विज्ञापन

छात्रा नेहा को 16 दिसंबर की शाम गहड़ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने पेट्रोल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। 108 सेवा के अनुसार किसी ग्रामीण ने 5.16 बजे छात्रा के जले होने की सूचना दी। 108 सेवा 5.38 पर घटना स्थल पर पहुंची। वहां करीब 10 मिनट छात्रा का उपचार कर उसे एंबुलेंस में रखा गया। 108 कर्मियों ने एंबुलेंस में लगातार उसके प्राथमिक उपचार को जारी रखा। 6.10 बजे पीड़ित छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया। इस दौरान घटना व 108 सेवा के घटनास्थल पर पहुंचने के बीच आधे घंटे से भी ज्यादा समय में किसी ने भी तड़पती छात्रा अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। 108 सेवा के जिला समन्वयक आशीष नेगी ने बताया कि किसी ग्रामीण की सूचना पर 108 सेवा तत्काल पौड़ी से रवाना हो गई थी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित छात्रा के उपचार में हरसंभव मदद की।
विज्ञापन


दुख की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। आरोपी को कड़ी कानूनी सजा जल्द से जल्द दिलाए जाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कामेश्वर राणा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed