{"_id":"5b900b31867a557fe51006b1","slug":"111536166705-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरमोली-सुराडी मोटर मार्ग खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरमोली-सुराडी मोटर मार्ग खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही दिक्कत
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बिरमोली-सुराडी मोटर मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई की लापरवाही के कारण बीस वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क के नाली, पुश्ते, काजवे न बनने से भूस्खलन होने से मार्ग बदहाल है, वहीं सुराड़ी गांव के मकानों में खतरा बना हुआ है।
वर्ष 1997-98 में सिमल्या, सुराडी, पगारी, कुंती सहित आठ ग्राम पंचायतों के 16 राजस्व गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 19 किमी बिरमोली-सुराड़ी मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 17 किमी मार्ग का निर्माण कर कर्तव्यों की इतिश्री कर दी। ग्रामीण रीना देवी, सते सिंह, पान सिंह, मातबर सिंह, उषा देवी ने बताया कि पहाड़ी टूटने और पुश्ते ढहने से मार्ग कई स्थानों पर पैदल चलने लायक भी नहीं रह गया है। कई दिन से मोटर मार्ग पगारी गांव से आगे पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पड़ा है। सड़क पर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से सुराड़ी गांव में 10 आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। सड़क का मलबा 30 नाली जमीन को लील गया। विभागीय अधिकारी बजट रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर अवशेष दो किमी का निर्माण कराने और मार्ग का उचित रख रखाव की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है।