{"_id":"5b12cd884f1c1b13358b4ab5","slug":"111527958920-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार में 12वीं गढ़वाल राइफल्स का 48वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार देर शाम चले कार्यक्रमों में बटालियन के कोटद्वार क्षेत्र में रहे पूर्व सैनिकों और वीरनारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुक्रवार को निंबूचौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ले. कर्नल प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान 12वीं गढ़वाल राइफल्स के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि देशप्रेम का जज्बा जब हमारे पूर्व सैनिकों में दिखता है तो स्वयं को हम भाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं गढ़वाल राइफल्स ने 1971 से अब तक के आपरेशनों में सफलता हासिल कर बटालियन, रेजीमेंट, कौम और देश का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर 12वीं गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के संयोजक भगवती प्रसाद कंडवाल, कोषाध्यक्ष कै. रामचरण भारद्वाज, पूर्व ब्लाक प्रमुख दुगड्डा गीता नेगी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. पूरनचंद्र धूलिया समेत कई गौरव सेनानी और वीरनारियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो