फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यमकेश्वर के बंचूरी में खाई में गिरी मैक्स, तीन की मौत, आठ घायल-CITY

यमकेश्वर के बंचूरी में खाई में गिरी मैक्स, तीन की मौत, आठ घायल-CITY

Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर के बंचूरी में खाई में गिरी मैक्स, तीन की मौत, आठ घायल-CITY
यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लाक के बंचूरी क्षेत्र में सवारियों से भरी एक मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश और कोटद्वार के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार और राजस्व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के गांवों के लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र जखमोला और पटवारी रिजवान खान ने बताया कि शुक्रवार करीब पौने ग्यारह बजे ऋषिकेश से बंचूरी जा रही मैक्स बंचूरी-भरपूर मार्ग पर सरा गांव के पास जिबलधार में गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 108 एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम भी पहुंची। राजस्व पुलिस के अनुसार मैक्स हादसे में विक्रम सिंह (65) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम उरगांव, उषा देवी (40) पत्नी ध्यान सिंह, निवासी बगोड़ गांव, मैक्स वाहन के मालिक जसपाल सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम गोदी (बघाला) और मैक्स चालक मुकेश सिंह (36) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम तिमली की मौत हो गई। घायलों में कु. रवीना (12) पुत्री सोहन सिंह, उसकी मां माहेश्वरी देवी (31) निवासी ग्राम बड़कोट, सते सिंह (60) पुत्र मूली सिंह निवासी ग्राम सरा, कु. पूनम (18) पुत्री चंद्र सिंह निवासी ग्राम बगोड़गांव, सरिता देवी (30) पत्नी राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह (22) पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम चोपड़ा मल्ला, सुमन देवी (25) पत्नी धर्मेंद्र सिंह ग्राम बड़कोट शामिल हैं। ये सभी लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंचूरी जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, ग्राम प्रधान बलवीर सिंह व बचन सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed