{"_id":"5a6cb4bc4f1c1b80268b6afd","slug":"111517073596-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन भता काटौती से आक्रोशित राज्य कर्मचारियों ने किया ट्रेजरी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन भता काटौती से आक्रोशित राज्य कर्मचारियों ने किया ट्रेजरी में प्रदर्शन
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। वाहन भत्ता कटौती से आक्रोशित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े फील्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन के साथ ट्रेजरी अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने ट्रेजरी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनका वाहन भत्ता बहाल किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर ट्रेजरी कार्यालय के समक्ष आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी और गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में राज्य फील्ड कर्मचारी ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी कोषाधिकारी की गैर मौजूदगी में उपकोषाधिकारी के पास पहुंचे और उनका घेराव कर फील्ड कर्मचारियों का वाहन भत्ता रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष तिवारी ने ट्रेजरी अधिकारी पर फील्ड कर्मचारियों का वाहन भत्ता रोकने का आरोप लगाया। कहा कि शासनादेश में विभागाध्यक्ष की अनुमति से समस्त फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने का स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कोषाधिकारी मनमाने ढंग से शासनादेश की अनदेखी कर रहे हैं।
गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नेगी ने कहा कि वाहन भत्ते की कटौती से फील्ड कर्मचारियों को राज्य कार्यों के संपादन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घेराव करने वालों में परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री सरदार नरेश सिंह, शाखा अध्यक्ष भारत सिंह बिष्ट, शैलेश बिष्ट, ललित कंडारी, रणेश भारद्वाज, संजय नैथानी, ब्रिजमोहन गुसाईं, हेमंत भारद्वाज, अजय सुंद्रियाल, विनोद कोठियाल, जितेंद्र रावत आदि शामिल थे।