{"_id":"5a106be94f1c1b6d548bdd9a","slug":"111511025641-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में संघर्ष समिति ने फूंका वन मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में संघर्ष समिति ने फूंका वन मंत्री का पुतला
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम विरोध संघर्ष समिति ने शनिवार को देवी मंदिर तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विधायक और उनके ओएसडी पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में कहीं भी नगर निगम और सीमा विस्तार की बात नहीं थी। कहा कि वन मंत्री चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण वन भूमि हस्तांतरण के बिना ही करवा रहे हैं, जिससे भविष्य में भी परेशानी बनी रहेंगी।
शनिवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजाराम अंथवाल, प्रवेंद्र रावत, वीरेंद्र थलेड़ी, विजय ध्यानी की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम का विरोध दर्ज करवाते हुए वन मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों की नजरें भाबर की सरकारी और नदी नालों की जमीनों पर लगी हैं। चिलरखाल-लालढांग मार्ग को बिना वन भूमि हस्तांतरण के निर्माण करने की बात कर राजनीति की जा रही है। पुतला फूंकने वालों में प्रदीप नेगी, गजेंद्र तिवलरी, कांति सिंह, रितेश बहुगुणा, सतीश जदली, लोकेश पोखरियाल, गिरीश जखमोला, अशोक शर्मा, रामकृष्ण नौटियाल, प्रवेश नवानी, शेखर गौड़, हरीश बहुगुणा, रामदयाल, विद्या देवी आदि शामिल थे।