{"_id":"5b25474b4f1c1bca228b5e21","slug":"101529169739-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोचार के साथ दुर्गामाता मंदिर का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोचार के साथ दुर्गामाता मंदिर का हुआ लोकार्पण
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के बड़ेथ गांव में नव निर्मित दुर्गा माता मंदिर का वैदिक मंत्रोचार के बीच समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूड़ी और हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से पुरोहित अनूप देवलियाल के सानिध्य में वेदपाठियों के मंत्रोचार के बीच मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा कि गांव के विकास से ही पलायन पर रोक संभव है। प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि देश का विकास गांव से होकर गुजरता है। गांव की खुशहाली से ही देश खुशहाल हो सकता है। इस अवसर पर प्रधान बलवीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कंडवाल, आचार्य श्रीधर बलूनी, विजय लखेड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कंडवाल, दिनेश कंडवाल, आशुतोष कंडवाल, रतन कंडवाल, गिरीश कंडवाल, पुष्पा कंडवाल, मधु कंडवाल, प्रिया थपलियाल, विजय लक्ष्मी, देवी प्रसाद कंडवाल, सुमन कंडवाल आदि मौजूद थे।