फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हत्या का केस दर्ज न करने पर ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव

हत्या का केस दर्ज न करने पर ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव

Sat, 05 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या का केस दर्ज न करने पर ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव
कोटद्वार। नगीना के ग्राम कोटरा निवासी पेंटर भगवत सिंह की मौत के मामले में तीसरे दिन भी हत्या का मुकदमा दर्ज न होने से भड़के ग्रामीणों ने शनिवार को कोटद्वार कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने भगवत सिंह की हत्या होने की आशंका जताते हुए कोटद्वार पुलिस को तहरीर देते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

नगीना के कोटरा गांव के लोगों ने भगवत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करवाने की मांग को लेकर दो दिन से कोटद्वार में डेरा डाल रखा है। शनिवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कोटरा के ग्रामीण कोटद्वार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दो दिन पूर्व ग्रास्टनगंज के ईदगाह गदेरे में हुई भगवत की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि भगवत का पूरा परिवार दुगड्डा ब्लाक के बागी छोटी गांव में रहता है। उन्हें उसकी पत्नी और पत्नी के भाई पर उसकी हत्या कराने का संदेह है। कहा कि 21 अप्रैल से वह घर से कोटद्वार में काम तलाशने की बात कर आया था, तब से उसका कोई पता नहीं चला। कहा कि ग्रामीण शव की शिनाख्त के बाद से ही हत्या का केस पंजीकृत करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे दो दिन से कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। एक दिन पूर्व पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी अभी तक उन्हें न तो तहरीर की रिसीविंग मिली है और न ही हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने तहरीर में नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इस अवसर पर कोटरा के पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह, आफताब अंसारी, राम सिंह, मुन्नू सिंह, तेजपाल सिंह, रामलाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक कुमार व राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed