फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल
कोटद्वार। कल्जीखाल से बुधवार रात भाबर क्षेत्र के किशनपुर शादी में शामिल होने आए तीन लोग कार दुर्घटना में घायल हो गए, जिसमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी दुर्घटना में कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। इसमें एक वृद्ध की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि युवक को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम फल्दा निवासी सुनील पटवाल (60) पुत्र रामपाल, राजेश डबराल (50) पुत्र हर्षपति डबराल और कोटद्वार के ध्रुवपुर निवासी नरोत्तम प्रसाद पंत (55) पुत्र भगवती प्रसाद पंत किशनपुर भाबर से शादी में शामिल होकर कार से बाजार की ओर आ रहे थे। इस दौरान कार अचानक सुखरौ पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 108 को दी। मौके पर पहुंचकर 108 सेवा से तीनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश डबराल को मृत घोषित कर दिया और नरोत्तम प्रसाद पंत की गंभीर हालत को देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुनील पटवाल का राजकीय बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी ने राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचकर राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच कार-बाइक की भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई। पदमपुर सुखरौ निवासी विशेश्वर जखमोला (70) हिमांशु (26) के साथ बाइक पर बैठकर नजीबाबाद जा रहे थे। तभी सुखरौ पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। कार सवार ने दोनों घायलों को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया। हिमांशु का इलाज कर डाक्टरों ने उसे छुट्टी दी दी, लेकिन विशेश्वर जखमोला की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच जॉलीग्रांट के पास वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed