{"_id":"5abe70614f1c1bca618b48b3","slug":"101522430049-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूस का रास्ता निकालकर प्रभु ईसा मसीह के कष्टों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूस का रास्ता निकालकर प्रभु ईसा मसीह के कष्टों को याद किया
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गुड फ्राइडे के अवसर पर रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रूस का रास्ता निकाला। उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के दुखों को याद किया और विशेष पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को कोटद्वार के महागिरजाघर में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके बाद मुख्य प्रिस्ट विशप जॉन वाडेकल के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च से बदरीनाथ मार्ग तक ईसा मसीह के दुखों को याद करते हुए क्रूस का रास्ता निकाला। इस अवसर पर फादर फिलिप, फादर बिजू, सिस्टर और अन्य लोग मौजूद थे।
उधर, मैथोडिस्ट चर्च कोटद्वार में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से प्रभु ईसा मसीह की क्रूस कथा सुनाई गई। पास्टर बाबी मसीह ने कहा कि ईसा मसीह संसार के दुखों को खत्म करने के लिए हंसते-हंसते क्रूस पर चढ़ गए। इस दिन ईसाई समुदाय उनके कष्टों को याद करता है। इस मौके पर पास्टर विकास, जगतपाल सिंह, राजन चार्ल्स, शालिनी, अंजली व अरुण चार्ल्स आदि मौजूद रहे।