फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   10 lakh rupees blown from the teacher's account by becoming a customer care officer

ठग ने बैंक अधिकारी बनकर शिक्षक के खाते से उड़ाए 10 लाख रुपये

Sun, 19 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees blown from the teacher's account by becoming a customer care officer
बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठग ने एक शिक्षक के बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। शिक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि 19 जून को आमपड़ाव निवासी शिक्षक शकील खान ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में शिक्षक ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उसके खाते पर बैंक का एप काम नहीं कर रहा था। उसने नेट से बैंक का कस्टमर केयर नंबर तलाशकर उस पर फोन किया। फोन लगते ही दूसरी ओर से एक व्यक्ति ने स्टेट बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी के रूप में अपना परिचय दिया और उससे बात की। शकील ने अधिकारी को उसके खाते में बैंक का एप काम नहीं करने की शिकायत की। इस पर अधिकारी ने उसे बैंक के एटीएम में जाने को कहा। एटीएम पहुंचकर अधिकारी ने उससे एटीएम कार्ड नंबर सहित कई बटन दबाने को कहा। जैसा अधिकारी कहता रहा वह वैसा ही करता रहा। कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 10,25000 रुपये उड़ गए। खाते से पैसे निकालने का मैसेज आते ही उसे उसके साथ ठगी होने का एहसास हुआ। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आमपड़ाव निवासी शिक्षक शकील खान की तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed