फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Heavy snowfall in Uttarkashi 15 tourists stranded in Harshil due to closure of Gangotri highway

दुश्वारियों भरी बर्फबारी: गंगोत्री हाईवे बंद होने से हर्षिल में फंसे 15 पर्यटक, बिजली आपूर्ति भी ठप

Mon, 10 Jan 2022 08:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 08:06 PM IST
सार

बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद है। हर्षिल घूमने आए करीब 15 पर्यटक फंस गए हैं। उधर, तीन दिनों से बिजली आपूर्ति भी ठप है। घाटी में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए बर्फ पिघालनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Heavy snowfall in Uttarkashi 15 tourists stranded in Harshil due to closure of Gangotri highway
बर्फबारी की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गंगोत्री हाईवे बर्फबारी के कारण बंद होने से पर्यटन स्थल हर्षिल घूमने आए करीब 15 पर्यटक फंस गए हैं। पर्यटकों को अपने गंतव्य स्थानों के लिए लौटना था। हर्षिल क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति भी ठप है।

विज्ञापन


गंगा घाटी के उपला टकनौर क्षेत्र में बर्फबारी के कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान हर्षिल दिनेश रावत ने बताया कि हर्षिल में तीन दिनों से 15 पर्यटक गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से घाटी में अंधेरा पसरा हुआ है। पेयजल लाइनों में पानी जमने के चलते लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए बर्फ पिघालनी पड़ रही है। दूर संचार सेवा भी चरमराई हुई है।
विज्ञापन


दूर संचार कंपनी के कर्मचरियों के टॉवर में ईंधन डालने के लिए नहीं पहुंचने पर नौवीं बिहार रेजीमेंट ने स्वयं एक निजी दूर संचार कंपनी के टॉवर में ईंधन डाला। जिसके बाद यहां संचार सेवा बहाल हुई। उपला टकनौर जन कल्याण मंच के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत ने घाटी में बर्फबरी के कारण बढ़ी लोगों की परेशानी को कम करने के लिए शासन-प्रशासन से बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed